बिना बताए अस्पताल से चले गए नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह चक्कर आने की शिकायत के बाद मंगलवार शाम बैंगलोंर के मनिपाल अस्पताल में दाखिल हुए थे। बाद में वह इलाज कर रहे चिकित्सकों को सूचित किए बिना ही वहां से चले गए। नसीर बेंगलुरू से 240 किलोमीटर दूर मेडिकेरी में अपनी फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग कर रहे थे। जब उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरू भेजने के लिए तुरंत एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया।
देखें : सितारों की झलकियां
चिकित्सा सलाहकार बोर्ड के निदेशक व अध्यक्ष एच. सुदर्शन बल्लाल का कहना है, ' नसीर को मंगलवार रात आठ बजे चक्कर आने की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। उन्होंने खासतौर पर यह अनुरोध किया था कि उन्हें परेशान न किया जाए और उन्हें देखने आने वालों को उनके कमरे में न आने दिया जाए। हमने ऐसा ही किया।'
पढ़े : सेहत के बारे में
बल्लाल ने कहा, 'लेकिन आज हमने देखा कि वह नहीं हैं मतलब वह अस्पताल छोड़कर जा चुके हैं। इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था।' नसीर के अचानक गायब हो जाने के बाद चिकित्सक व अन्य अस्पताल कर्मचारी हतप्रभ थे।
actor अटल बिहारी वाजपेयी अभिनेता अस्पताल नसीरूद्दीन शाह बैंगलोर बॉलीवुड bollywood hospital naseeruddin shah


Click it and Unblock the Notifications
