..................... Naseeruddin Shah comments on Aamir Khan and Dangal - Hindi Filmibeat

एक साथ सभी सुपरस्टार्स पर करारा COMMENT.. आमिर की खूब तारीफ!

नसीरूद्दीन शाह ने कहा कि आमिर खान बाकी सुपरस्टार्स की तरह सर्पोटिंग कास्ट के सामने असुरक्षित महसूस नहीं करते। और यह उनकी फिल्मों में दिखता है।

By Neeti

आमिर खान की फिल्म दंगल से दर्शक तो प्रभावित हो ही चुके हैं। लेकिन ताजा कमेंट आया है दमदार एक्टर नसीरूद्दीन शाह की ओर से। जहां उन्होंने आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ की और साथ साथ बाकी सुपरस्टार्स पर करारा व्यंग्य भी कस दिया।

Dangal

नसीरूद्दीन शाह ने कहा कि आमिर की फिल्मों से साफ दिखता है कि वे सर्पोटिंग कास्ट के चुनाव पर भी कितना ध्यान देते हैं। हालांकि फिल्में उनके इर्द गिर्द ही घूमती है, लेकिन फिल्म में हीरो बनने का मौका पर हर किरदार के पास छोड़ते हैं।

[22 साल पहले सलमान खान ने की शुरुआत.. आज KING हैं आमिर!]

इतना ही नहीं, उन्होने आगे कहा कि, आमिर इस मामले में बाकी सुपरस्टार्स से काफी अलग हैं। बाकी ज्यादातर स्टार्स असुरक्षित होते हैं। वो इस कोशिश में रहते हैं कि उनके अलावा बाक़ी कलाकार दोयम दर्ज़े के हों, लेकिन आमिर अपवाद हैं।

'आमिर की फिल्मों की लिस्ट देंखेगे तो साफ दिखेगा कि उनकी सभी फिल्मों में दमदार सर्पोंटिग कास्ट होती है। लगान हो या तारे जमीन पर, सरफरोश, 3 इडियट्स, दंगल.. ये महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। इसीलिए मैं इसका क्रेडिट आमिर खान को ही देना चाहूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X