एक बार फिर साथ दिखेगी ये जोड़ी...होगा धमाल
वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की केमिस्ट्री एक बार फिर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की केमिस्ट्री एक बार फिर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म डेढ़ इश्किया में एक साथ दिखे ये दोनो इस बार 'कोई जाने ना' में दिखाई देंगे। ये एक थ्रिलर फिल्म है और इसमें एक्ट्रेस के रोल के लिए सनी लियोन से भी बात की गई है।

बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अमीन हाजडी हैं। इस फिल्म को अभिषेक जावकर प्रॉड्यूस कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि अरशद वारसी लीड रोल में दिखेंगे और नसीरुद्दीन शाह का किरदार भी बहुत महत्वपूर्ण है।
मां की तबियत सुधरने के बाद काम पर लौटे अजय देवगन
वहीं सनी लियोन हफ्ते के अंत तक ज्वॉइन कर लेंगी। अरशद के साथ सनी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। सनी फिलहाल शाह रूख़ की फ़िल्म रईस के आइटम सांग लैला में नज़र आ रही हैं। फिल्म की कहानी हिल स्टेशन पर बेस्ड है। इसलिए फिल्म की शूटिंग देहरादून और पंचगनी में होगी।


Click it and Unblock the Notifications