भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ेंगे नसीरुद्दीन शाह

लीक से हटकर अभिनय करने वाले अभिनेता नसीर अब बहुत जल्द पर्दे पर एक ऐसे इंसान का किरदार निभाने वाले है जो भ्रष्टाचार से लडाई करता दिखाई देगा। नसीर की इस नयी फिल्म का नाम जॉन डे।
आपको बताते चलें की अंजुम रिजवी और के.आसिफ ने इस फिल्म जॉन डे के निर्माण का बीड़ा उठाया है। जबकि सोलोमन एहिशर ने इसका निर्देशन किया है। सोलोमन ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा है है,फिल्म बदला लेने की नाटकीय कहानी है। नसीर ने एक ऐसे आम आदमी की भूमिका निभाई है जो भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ता है। इसमें व ए वेडनेस्डे में कोई समानता नहीं है। जॉन डे में रणदीप हुड्डा, विपिन शर्मा, शेरनाज पटेल व सलीम ने अभिनय किया है।
वहीं अगर नसीर से जुड़े सूत्रों की माने तो नसीर ने भी इस फिल्म के लिए पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही मेहनत की है और दर्शक फिल्म को देखने के बाद खुद ब खुद इस बात को समझ जायंगे।


Click it and Unblock the Notifications