राजनीति करेंगे नसीरुद्दीन शाह

यहां तक कहा जा रहा है कि झा की 'राजनीति' का हिस्सा बनने के लिए शाह ने इस वर्ष कुछ फिल्मों को अपनी कार्यसूची से अलग कर दिया है। शाह पहली बार झा के साथ फिल्म करेंगे।
बॉलीवुड में झा की छवि एक ऐसे फिल्मकार की बन चुकी है, जो समाज पर छाप छोड़ने वाली विषयवस्तु पर आधारित फिल्में बनाते हैं। यही कारण है कि शाह ने बिना पटकथा पढ़े ही 'राजनीति' के लिए हां कर दी।
शाह ने कहा, "मैं झा पर भरोसा करता हूं, यही कारण है कि अपनी भूमिका की चर्चा किए बगैर ही मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हो गया।"
झा ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हां यह सच है। नसीर जी अपनी भूमिका के बारे में जाने बगैर ही मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। मेरी फिल्म में वे एक ताकतवर वामपंथी नेता की भूमिका में नजर आएंगे, जो जन-आंदोलन से जुड़ा होता है।"


Click it and Unblock the Notifications