नसीरूद्दीन शाह के साथ मैंने काफी सहज महसूस कियाः विद्या बालन

विद्या फिल्म परिणिता में एक संकोची लड़की से लेकर फिल्म इश्किया में धूर्त प्रलोभिका की भूमिका अदा करने वाली विद्या अब दक्षिण की एक विवादित अभिनेत्री के रूप में द डर्टी पिक्चर में दिखाई देने वाली हैं। मिलन लुथारिया की डर्टी पिक्चर फिल्म दक्षिण की एक विवादित अभिनेत्री विजयालक्ष्मी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
सिल्क स्मिता के नाम की यह एक्ट्रेस पर्दे पर साहसी और बोल्ड दृश्यों के लिए मशहूर थी। विदा की इस फिल्म का प्रोमो पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्या बालन मशहूर अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की प्रशंसा में लगी हुयी हैं।
जब आप नसीरूद्दीन जैसे अभिनेता के साथ काम करते हैं तब आप हरेक चीज में विश्वास कर सकते हैं। वह एक तेज अभिनेता हैं और मैने पहले भी उनके साथ काम किया है। आपके निश्चित तौर पर उनके साथ सहज महसूस कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











