नसीरूददीन की दो फिल्मे एक साथ

यही नही इससे पहले रिलीज हुई फिल्म अ वेडनसडे और जाने तु या जाने ना भी नए निर्देशकों ने बनाई थी। दोनों ही फिल्में हिट रही थी। जब नसीर ने नए निर्देशकों के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, '' यह कोई नई बात नही है। अपने करियर की शुरूआत से ही मैंने नए निर्देशकों के साथ ही काम किया है। श्याम बेनेगल से लेकर गोविंद निहलानी और आज के नए निर्देशकों के साथ काम करने में मुझे काफी सहजता महसूस होती है। उनके पेट में आग है, वे जोखिम लेने के लिए तैयार रहते है और अगर आप देखें तो उनकी पहली फिल्में हमेशा श्रेष्ठ रहती है।''
नसीर ने कुछ वर्ष पहले फिल्म यू होता तो क्या होता से निर्देशन में अपना कदम बढाया था लेकिन उसके बाद उनकी दुसरी फिल्म नही आई। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि इस बारे में मेरी कोई रूचि नही है। निर्देशन बहुत कठिन काम है। फिलहाल मैं यह नही कर सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











