दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे नसीरुद्दीन शाह, 'सरदार जी 3' विवाद पर बोले- 'लोग इंडिया-पाक के रिश्ते को..'

Naseeruddin Shah support Diljit Dosanjh- दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर जो बवाल मचा था उसमें अब फाइनली नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है। बता दें कि वो दिलजीत के सपोर्ट में उतर आए हैं।
सभी जानते हैं कि पहलगाम अटैक के बाद इस फिल्म पाकिस्तान कलाकार हानिया आमिर का होना लोगों को गंवारा नहीं था। यही कारण थी कि फिल्म को इंडिया में बैन कर दिया गया था। हालांकि पाकिस्तानी कलाकार पहले से ही इंडिया में बैन हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट नहीं खुल रहे हैं।
ऐसे में सरदार जी 3 में दिलजीत की हीरोइन बनकर हानिया आमिर आ रहीं थीं। फिलहाल फिल्म को विदेशों में रिलीज हुई है लेकिन नसीरुद्दीन शाह उनका समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि, दिलजीत की नहीं इस फिल्म के मेकर्स की गलती है।
क्या बोले नसीरुद्दीन शाह
बीबीसी की एक खबर की मानें तो नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ''फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर जिम्मेदार थे। लेकिन उनको कोई जानता नहीं जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है। वो फिल्म के लिए भी इसलिए राजी हुए क्योंकि उनके दिमाग में जहर नहीं भरा हुआ है। ये लोग इंडिया-पाक के व्यक्तिगत रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। मेरे भी दोस्त और करीबी रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और मैं जब चाहूं तो मुझे उनसे मिलने से और प्यार भेजने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।'' दिग्गज अभिनेता का ये बयान जैसे ही सामने आया लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं।
सरदार जी 3 विवादों के बीच भारत के बाहर रिलीज की गई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। दिलजीत दोसांझ अज भी इस फिल्म को लेकर घेरे जा रहे हैं और ट्रोल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











