जहां चाह वहां बॉलीवुड की राह

By Staff
जहां चाह वहां बॉलीवुड की राह

आंखों से न देख पाने वाले एक व्यवसायी नासिर ख़ान अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं.

'शैडो' नाम की इस फ़िल्म में वो एक बंदूकधारी आदमी का रोल कर रहे हैं और विशेष बात ये है कि फ़िल्म में उनका किरदार सब कुछ देख सकता है. फ़िल्म में नासिर ने तरह-तरह के स्टंट किये हैं जिसमें शेर से लड़ना और जलती हुई कार से कूदना शामिल है.

इस फ़िल्म के सह-निर्माता भी नासिर ख़ान ही हैं और उनके अलावा इस फ़िल्म में शामिल हैं मिलिंद सोमन, हृषिता भट्ट और सोनाली कुलकर्णी भी. फ़िल्म का निर्देशन किया है रोहित नैय्यर ने.

36 साल के नासिर ने अपने आंखें तब खो दीं थीं जब वो स्कूल में थे लेकिन एक आम ज़िंदगी जीने की चाह उनमें हमेशा रही.

नासिर कहते हैं, 'मैं ये साबित कर देना चाहता हूं कि किसी एक अंग की कमी के बावजूद भी एक आम आदमी की तरह ज़िंदगी जी जा सकती है.'

नासिर कहते हैं कि उन्हें अभिनय का शौक़ तब हुआ जब कुछ साल पहले उनके एक मित्र एक उड़िया फ़िल्म बना रहे और वो उसकी शूटिंग देखने गये. उन्हें तब एहसास हुआ कि अभिनय इतना मुश्किल काम नहीं है. हालांकि अभिनय करने के बाद उन्होंने अपनी राय बदल ली है.

नासिर ने इस फ़िल्म में न सिर्फ़ अभिनय किया है बल्कि डांस भी किया है. नासिर ने फ़िल्म में कार और मोटरसाइकिल चलाने के साथ-साथ समुद्र में जेट स्की भी दौड़ाई है.

नासिर ख़ान की ये फ़िल्म 'शैडो' अगस्त में रिलीज़ होने जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X