Nargis Fakhri की बहन ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, US में हुईं गिरफ्तार

Nargis Fakhri

Nargis Fakhri's sister arrested in US: रॉकस्टार फिल्म से अपना करियर बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भले ही इन दिनों अपने काम को लेकर सुर्खियो में ना हों, लेकिन उनकी बहन जरूर चर्चाओं में आ गई हैं। जी हां, उनकी छोटी बहन आलिया फाखरी की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।

खबरों की माने तो नरगिस फाखरी की बहन आलिया को यूएस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जी हां, 43 साल की नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर कत्ल का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड के हत्या के आरोप में न्यूयॉर्क में अरेस्ट किया गया है।

नरगिस की मां का बयान आया सामने

सोर्स की माने तो नरगिस की बहन ने दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी। जिस वजह से 35 साल से एडवर्ड जैकब और 33 साल की अनास्तासिया स्टार एटियेन की मौत हो गई। आपको बता दें कि इन सबके चलते नरगिस की मां का बयान भी सामने आ रहा है। नरगिस की मां का कहना है कि 'मुझे नहीं लगता कि आलिया किसी का मर्डर करेगी। वह इस तरह की इंसान नहीं है। वह सभी की फिक्र करने वाली इंसान है। उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की है।'

नरगिस की मां ने आगे कहा कि 'आलिया को एक बार दांतों की एक दुर्घटना के बाद ओपिओइड की लत से जूझना पड़ा था।' आपको बता दें कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। बता दें कि इस मामले पर नरगिस की मां का तो रिएक्शन आया है, लेकिन नरगिस ने अभी इस मामले पर चुप्पी साधे रखी है।

एक साल पहले टूटा था आलिया का दिल

एडवर्ड की मां के मुताबिक आलिया का एक साल पहले ब्रेकअप हुआ था, लेकिन फिर भी आलिया उसका पीछा करती रहती थी। जैकब एक प्लंबर था। जो गैराज को अपार्टमेंट में बदलने पर काम कर रहा था। वहीं उसकी दोस्त एटियेन थी। दोनों अच्छे दोस्त थे लवर नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: nargis fakhri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X