नरगिस की हिंदी बेकार इसलिए हैरान-परेशान

खूबसूरत और सेक्सी नरगिस फाखरी को लोग साइन करने तो आ रहे हैं लेकिन हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को उस समय काफी परेशानी उठानी पड़ती है जब नरगिस को हिंदी बोलने में तकलीफ होती है। इस बात का गम नरगिस को भी है।

इस बात को स्वीकारते हुए नरगिस ने कहा कि उन्हें अभी भी फर्राटेदार हिंदी बोलने में दिक्कत होती हैं और इसके लिए वह काफी मशक्कत कर रही हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के लिए अपनी ही आवाज डब की है। वह कहती हैं कि भाषा फिल्म प्रस्ताव मिलने में अब रोड़े नहीं अटका रही है। उन्होंने कहा, "मेरी भाषा संबंधी दिक्कत की वजह से प्रस्तावों में कोई कमी नहीं आ रही है। अगर मुझे एक पटकथा मिलती है तो पढ़ते समय वह मुझे समझ में आती है।"

Did You Know: वरूण का दावा किसी हिरोईन को दिलरूबा नहीं बनाऊंगा

'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नरगिस ने कहा, "आपको अपने सह-कलाकारों के साथ बैठने और तैयारी करने का समय मिलता है, लेकिन एकाएक उसको हिंदी में प्रस्तुत करना दुष्कर है..लेकिन अब मैं समझ सकती हूं और यह एक अच्छी प्रगति है।"

तेलुगू फिल्म Kandireega की रीमेक है 'मैं तेरा हीरो'

उनकी पहली फिल्म में उनके खराब हिंदी लहजे के चलते उनकी आवाज को किसी और से डब कराया गया था, लेकिन नरगिस गर्व से कहती हैं कि 'मैं तेरा हीरो' में उनकी खुद की आवाज है। डेविड धवन निर्देशित 'मैं तेरा हीरो' चार अप्रैल को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में नरगिस के साथ वरूण धवन और इलियाना डीक्रूज भी हैं।

Did You Know: अभिनेता वरुण धवन अपनी दूसरी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' लेकर हाजिर हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और नरगिस फाकरी संग इश्क लड़ाते दिखेंगे, लेकिन वरुण कहते हैं कि वह वास्तविक जीवन में कभी भी एक अभिनेत्री से डेटिंग नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X