नर्गिस बनाए रखेंगी अपनी क्लीवेज, भले ही सर्जरी करानी पड़े!
वैसे ये सच तो हर किसी को पता है कि बॉलीवुड हो या फिर कोई भी ग्लैमर से जुड़ा प्रोफेशन लड़कियों के लिए एक समय तक ही वो प्रोफेशन काम आता है जब तक कि उनका बॉडी खूबसूरती है उनके चेहर पर झुर्रियां नहीं पड़ी हैं। उसके बाद नये चेहरों को ही मौका मिलता है। नर्गिस ने इंडस्ट्री के इस कड़वे सच को बहुत ही सरलता के साथ स्वीकार किया और कहा कि उन्हें भी ये पता है कि एक समय के बाद उन्हें भी फिल्मों में टिके रहने के लिए काफी मुश्किलों का समना करना पड़ेगा।
इलियाना से किसी तरह की कैट फाइट नहीं हुई!
इस ग्लैमरस दुनिया के बारे में बात करते हुए नर्गिस ने कहा मुझे पता है कि जब तक मेरी खूबसूरती है तभी तक इंडस्ट्री में बिना भाषा जाने भी मैं टिकी हूं लेकिन जब मेरी खूबसूरती ढ़ल जाएगी मेरा शरीर थोड़ा बूढ़ा दिखने लगेगा तो शायद मुझे भी मुश्किलें सहनी पड़ेंगी। हो सकता है कि मैं अपनी क्लीवेज को बनाए रखने के लिए सर्जरी भी करवाउं।
नर्गिस ने ये भी बताया कि यहां पर लोग ये नहीं देखते कि आप कहां से आए हैं और कितनी मुश्किलों से यहां तक पहुंचे हैं। जबकि आपको भाषा तक का ज्ञान नहीं है और आपको नहीं पता कि आप सेट पर क्या कर रहे हैं। आपको जो कहा जाता है आप करते हैं बिना सोचे समझे। लोगों को सिर्फ फाइनल प्रोडक्ट से मतलब है। उन्हें सिर्फ ये देखना है कि फिल्म कैसी है और इसमें आप कैसे दिख रहे हैं। मैं तेरा हीरो फिल्म के दौरान कई बार सेट पर मुझे पता ही नहीं होता था कि आखिर सीन क्या चल रहा है और इसका क्या मतलब है। कई बार मुझे जोक्स तक नहीं समझ आते थे। मैं उन्हें ट्रासंलेट करने की कोशिश करती थी लेकिन तब भी वो मुझे मजेदार नहीं लगते थे। लेकिन ये बहुत ही मजेदार अनुभव था। वरुण, इलियाना, अनुपम खेर और एवलिन ने मेरी बहुत मदद की।


Click it and Unblock the Notifications












