आईटम सांग के बाद अब एक्शन करेंगी नरगिस फाखरी, सीख रही हैं मार्शल आर्ट!

नरगिस फाखरी काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के बाद नरगिस सलमान खान के साथ फिल्म किक में आईटम नंबर करती नजर आई थीं। लेकिन अब लगता है कि जल्द ही नरगिस एक धमाके के साथ एंट्री मारने वाली हैं। जिससे सभी हैरान रह जाएंगे। अपने इस धमाकेदार एंट्री के लिए नरगिस काफी मेहनत भी कर रही हैं।

nargis fakhri

जी हां, नरगिस ने अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हाल ही में 12 दिनों के मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। असल बात यह है कि नरगिस के इस ट्रेनिंग का जानकारी किसी को कानों कान न हुई। लिहाजा, माना जा रहा है कि नरगिस अपने किसी दमदार भूमिका की तैयारी में लगी हुईं हैं। नरगिस के एक करीबी सूत्र ने अनुसार, नरगिस ने फुकेत (थाईलैंड) में हाल ही में एक मौए थाई बूट शिविर में 12 दिनों तक प्रशिक्षण लिया।

आपको बता दें, नरगिस अपने 12 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान सबसे कट गई थीं, ताकि प्रशिक्षण में पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। ठीक वैसे ही जैसे फिल्म बदलापुर के लिए वरूण धवन अपने परिवार, दोस्त और दुनिया से पूरी तरह से कट गए थे। बहरहाल, तो क्या मान सकते हैं कि आजकल एक्टर्स अपने किरदारों को लेकर काफी गंभीर होते हैं और किरदार के लिए हर तरह की मेहनत करने को तैयार रहते हैं।

खबरों के अनुसार, नरगिस की यह तैयारी उनकी आने वाली फिल्म की भूमिका के लिए है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, कहा जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'स्पाइ' में भी नरगिस ने एक्शन सीन्स दिए हैं। बहरहाल, अब नरगिस इतनी मेहनत कर रही हैं तो उम्मीद है उनकी आने वाली फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X