उदय चोपड़ा के बाद नरगिस फाखरी की लाइफ में नए प्यार की एंट्री? साझा किया वीडियो और तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया है और अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा तो नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं। लेकिन इस समय वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। गौरतलब है कि नरगिस की जिंदगी में उनके नए प्यार की एंट्री हुई है जिसकी तस्वीर उन्होने हाल ही में साझा की है।
इसके पहले वो एक्टर उदय चोपड़ा के साथ रिश्ते में थीं और काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री का नाम हॉलीवुड फिल्म निर्माता मैट अलोंजो के साथ भी जुड़ा था लेकिन ये रिश्ता भी कुछ खास नहीं चला था।

अब खबर है कि उनके जीवन में जस्टिन सैंटो नाम के एक अमेरिकी शेफ की एंट्री हुई है जिसके साथ वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैँ। नरगिस फाखरी ने कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की थी और एक शानदार कैप्शन लिखा था।
वीडियो में नरगिस बंदूक चलाती नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड नजर आ रहे हैँ। अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रॉकस्टार से की थी।
इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था और इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आए थे। फिलहाल आप देखिए नरगिस का ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











