5 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन से चोरी-छिपे शादी कर बैठीं Nargis Fakhri, फराह खान ने सबके सामने खोल दिया राज!

Nargis Fakhri marriage news: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी, जिन्होंने रॉकस्टार फिल्म से दर्शकों का दिल जीता था, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साल 2025 में ऐसी खबरें सामने आईं कि नरगिस ने अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी इस शादी की तस्वीरें शेयर नहीं कीं और ना ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया।
फराह खान ने खोला राज
हाल ही में फराह खान एक इवेंट में नरगिस और टोनी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने टोनी को बुलाकर अपनी 'वाइफ' नरगिस के साथ पोज देने के लिए कहा। फराह की यह बात सुनकर लोगों को यकीन हो गया कि नरगिस और टोनी की शादी की खबरें सच हैं।
कपल के बीच उम्र का फासला
नरगिस का जन्म 1979 में हुआ था, जबकि टोनी का जन्म 1984 में बताया जाता है। यानी दोनों के बीच 5 साल का उम्र का अंतर है। फिलहाल नरगिस 45 साल की हैं और टोनी 41 साल के।
फरवरी 2025 में सीक्रेट वेडिंग
फरवरी 2025 में खबर आई थी कि दोनों ने लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट शादी की। रेडिट पर वायरल हुई तस्वीरों में एक बड़ा केक और सजावट पर 'NF' और 'TB' के अक्षर दिखे थे। इसके बाद नरगिस ने स्विट्जरलैंड से एक फोटो पोस्ट की, जिसे लोगों ने उनका हनीमून समझा। कहा जाता है कि शादी बेवरली हिल्स के फोर सीज़न्स होटल में हुई थी और मेहमानों को फोटो खींचने से मना किया गया था। यही वजह है कि आज तक उनकी वेडिंग पिक्चर्स सामने नहीं आईं।
कौन हैं टोनी बेग?
टोनी बेग एक भारतीय-अमेरिकी बिज़नेसमैन हैं और Dioz Group के फाउंडर हैं। उनका जन्म 1984 में कश्मीर में हुआ था। वह टीवी प्रोड्यूसर जॉनी बेग के भाई और जम्मू-कश्मीर के एक्स DIG और पॉलिटिशियन शकील अहमद बेग के बेटे हैं।
टोनी ने विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया से एमबीए किया है। उन्होंने 2006 में Elanic International कंपनी से करियर शुरू किया और फिर Dioz Group की स्थापना की। उनकी कंपनी के तहत Alanic, 8Health और Oasis Apparel जैसे कई ब्रांड काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











