Exclusive- नर्गिस फाखरी के कई हैं ब्वॉय फ्रैंड लेकिन शादी का कोई विचार नहीं!

मद्रास कैफे से एक बार फिर से अपने करियर को एक नयी पहचान देने के लिए नर्गिस फाखरी पूरी तरह से तैयार हैं। नर्गिस फाखरी का कहना है कि उन्हें इंडिया में कभी कभी बहुत अकेलापन खलता है। साथ ही इस देश में रहना भी बहुत मुश्किल है। हर रोज कुछ ना कुछ मुश्किलें सामने आती हैं इसलिए उन्हें ये देश पसंद नहीं है लेकिन अपने करियर की वजह से उन्हें यहां रहना पड़ता है। नर्गिस फाखरी का ये भी कहना है कि वो यहां पर शादी करने या सैटल होने नहीं आई हैं बल्कि वो यहां पर अपना करियर बनाने आई हैं। साथ ही बार बार शादी को लेकर पूछे जाने पर नर्गिस फाखरी ने कहा कि वो शादी ही नहीं करना चाहती हैं। नर्गिस फाखरी अपने बॉलीवुड करियर को फिलहाल स्ट्रॉंग बनाना चाहती हैं। लेकिन इसी के साथ ही नर्गिस फाखरी ने ये भी कहा कि उनके दोस्तों में लडके ज्यादा हैं क्योंकि वो इंडिया से बाहर की हैं। लेकिन शादी को लेकर उनका कोई विचार नहीं है।

नर्गिस फाखरी ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो कभी कभी इँडिया में बहुत अकेलापन महसूस करती हैं। उन्हें अपनी मां की बहुत याद आती है जिन्होंने उन्हें हमेशा से ही बहुत प्यार के साथ रखा है। नर्गिस फाखरी ने ये भी कहा कि जब उनकी मां जल्द ही इंडिया उनसे मिलने आने का प्लान कर रही हैं लेकिन अभी उनकी टिकट नहीं हुई हैं। नर्गिस फाखरी ने ये भी कहा कि इससे पहले एक बार खबर आई थी कि उनकी मां इंडिया में हैं जबकि उन्हें खुद ही नहीं पता था। तब उन्होंने अपनी मां को फोन करके पूछा तो उन्होंने कहा कि वो घर पर ही हैं। उस वक्त नर्गिस को मीडिया पर बहुत गु्स्सा आया था।

नर्गिस फाखरी की फिल्म मद्रास कैफे श्रीलंका में गये एक एंजेट की कहानी पर आधारित है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि मद्रास कैफे एंटी तमिल फिल्म है क्योंकि इसमें तमिल लोगों को लेकर काफी कुछ बोला गया है। लेकिन जॉन का कहना है कि ये फिल्म ना ही एंटी तमिल है और ना ही फिल्म में किसी के भी खिलाफ कुछ बोला गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X