रॉकस्टार की हीर बनेंगी खिलाड़ी की हसीना

फिल्म खिलाडी 786 को आशीष आर मोहन निर्देशित कर रहे है। मोहन एक लम्बे समय तक निर्देशक रोहित शेट्टी के असिस्टेंट रह चुके है। इस फिल्म की कहानी को लिखा है हिमेश रेशमिया ने साथ ही उन्होंने इस फिल्म के लिए संगीत भी दिया है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आशीष ने बताया की इस फिल्म को एरोस इंटरनेशनल, आरके म्यूजिक और अक्षय कुमार की कम्पनी हरी ओम इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। नर्गिस से जुड़े सूत्रों की माने तो इस फिल्म में अक्की के साथ लीड रोल पाकर नर्गिस बहुत खुश है।
वो आजकल अपने खाली समय में अपने किरदार के लिए काफी होम वर्क भी करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की जब रॉकस्टार हिट हुई तो फिल्म का सारा क्रेडिट रणबीर कपूर को मिला जबकि फिल्म में उनकी भी एक्टिंग अच्छी थी जिससे नर्गिस थोड़ा दुखी हुईं थीं।
नरगिस के एक बहुत खास मित्र ने जानकारी देते हुए बताया की इस फिल्म में नरगिस बहुत हॉट और सेक्सी लगने वाली हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शक उन्हें बिलकुल ही नए अवतार में देखेंगे। अपनी पहली फिल्म रॉकस्टार में रणबीर के साथ ये काफी हॉट नजर आईं थी। ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा की अक्षय के साथ यह जोड़ी कितनी सफल हो पाती है।


Click it and Unblock the Notifications