जैकलीन, करीना, कृति नहीं....नरगिस फाखरी कर रही हैं ये बॉयोपिक!

[बॉलीवुड न्यूज] करीना कपूर खान, कृति सेनन और फिर जैकलीन फर्नांडीस से होता हुआ यह बॉयोपिक आखिरकार नरगिस फाखरी के झोली में जा गिरा। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रिकेट मोहम्मद अजहरूद्दीन पर बनने जा रही बॉयोपिक की।

nargis fakhri

काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में अजहरूद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभाएगी। अभी तक यह रोल कई एक्ट्रेस के पास गया, लेकिन किसी न किसी वजह से बात पक्की नहीं हो पाई। खबरों की मानें तो अब यह किरदार नरगिस निभाने वाली है।

PICS: ऐश्वर्या नहीं, करीना- शाहरूख- सलमान तक झूठी तस्वीरों के बने हैं शिकार..

संगीता बिजलानी के रोल के लिए नरगिस फाखरी को साइन किया जा रहा है।एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, 'प्रोड्यूसर्स ने पहले से ही नरगिस के साथ मीटिंग पूरी कर ली है। फिलहाल नरगिस अपनी हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लिहाजा उनके वापस आने पर बात पक्की हो जाएगी।'

बता दें, इस फिल्म में क्रिकेटर अजहरूद्दीन के किरदार में दिखेंगे इमरान हाशमी और उनकी पहली पत्नी नौरीन का रोल अदा करेंगी प्राची देसाई।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X