Nargis Faqri ने बहन से झाड़ा पल्ला, एक्स बॉयफ्रेंड को मारने के आरोप के बाद बोलीं- 'मैंने 20 सालों से तो...'

Nargis Faqri Sister Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। 43 साल की आलिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 35 साल के एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया का मर्डर किया है।
Nargis Faqri की बहन पर आरोप
की 43 साल की बहन को 2 नवंबर की सुबह-सुबह न्यूयॉर्क के क्वींस में अपने 35 साल के एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया 'स्टार' एटियेन की दो मंजिला गैरेज में कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एक्स बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप
डेली न्यूज के अनुसार, आलिया ने कथित तौर पर दो मंजिला गैराज में आग लगा दी, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने एक बयान में कहा, "आलिया ने आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली, जिससे एक पुरुष और एक महिला आग की लपटों में फंस गए। पीड़ितों की दुखद मौत धुएं के कारण और आग से लगी चोटों के कारण हुई।"
Nargis ने जारी नहीं किया कोई बयान
नरगिस ने अभी तक इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि वह 20 साल से ज्यादा समय से अपनी बहन आलिया फाखरी के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हर किसी की तरह, नरगिस को भी खबरों के माध्यम से हत्या के बारे में पता चला।
Nargis की मां ने आरोपों से किया इनकार
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हत्या के मामले में आलिया की गिरफ्तारी के बारे में नरगिस के पास "सफाई देने के लिए कुछ भी नहीं है"। हालांकि,आलिया की मां ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए द डेली न्यूज से कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या करेगी। वह एक ऐसी इंसान थी जो सबका ख्याल रखती थी। वह सबकी मदद करने की कोशिश करती थी।"
अधिकारियों के अनुसार, आलिया ने एडवर्ड पर चिल्लाते हुए कहा, "तुम सब आज मरने वाले हो" जो उस समय सो रहा था। उस पर पहली डिग्री की हत्या के चार और दूसरी डिग्री की हत्या के चार मामलों में आरोप लगाए गए हैं।
एडवर्ड की मां का खुलासा
द पोस्ट के अनुसार एडवर्ड की मां ने खुलासा किया कि वह और आलिया एक साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन वह उसका पीछा करती रही। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जैकब एक प्लम्बर था और गैराज को अपार्टमेंट में बदलने के लिए एक प्रॉपर्टी पर काम कर रहा था। एडवर्ड की मां ने कहा, "जैकब्स और एटिएन दोस्त थे, प्रेमी नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications











