फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न को लेकर Nargis Fakhri ने किया बड़ा खुलासा

Nargis Fakhri : बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक सच का खुलासा करते हुए यौन उत्पीड़न को लेकर बात की है। जाहिर है कि नरगिस को इंडस्ट्री में काफी वक्त हो गया है तो उन्होंने यहां पर काफी उतार-चढ़ाव देखा है। इसके पहले भी इंडस्ट्री को लेकर कई लोगों ने ऐसे कई खुलासों पर बात की है।
गौरतलब है कि नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी। इसके बाद कई सारी फिल्मों में एक्ट्रेस ने काम किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस नरगिस फाखरी से यौन उत्पीड़न पर पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'मैं दूसरे लोगों को जज नहीं करती। लोग कुछ भी करें। लोग कहते हैं यह सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट की लड़ाई है लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो भूखे होते हैं, वह कुछ भी करते हैं। मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। मुझे पता है, मैं कौन हूं और मुझे खुश रहना है। मुझे अपने आपको लेकर बहुत चिंता होती है और मुझे अपना ध्यान रखने से बड़ा कुछ नहीं लगता। मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पहले हैं।'
अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'जब काम की बात आती है, जी हां हम कई प्रकार के लोगों से मिलते हैं। मैं बहुत लकी मानती हूं। मेरे पास कोई ऐसी बुरी कहानी नहीं है, जैसे लोगों के पास होती है लेकिन जब आप देखते हो कि कोई आपसे फ्लर्ट कर रहा है या कुछ ज्यादा की मांग कर रहा है। तब मैं अपने आपको जाकर घर में लॉक कर लेती हूं और मैं किसी के भी हाथ नहीं आती और कोई भी आदमी इस प्रकार के एनकाउंटर से बचने के लिए तैयार नहीं होता। मैं लोगों से दूर रहने की कोशिश करती हूं। मुझे मेरी बाउंड्री पता है।'
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हॉरर फिल्मों में काम करना चाहती है। इसको लेकर भी उन्होंने बात की और कहा, , मुझे पर्सनली हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद है लेकिन, भारत में अधिक हॉरर फिल्में बनती नहीं। मुझे यदि अवसर मिलता है तो किसी हॉरर फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। मैं एक्शन फिल्म में भी काम करना चाहती हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस फाखरी शिव शास्त्री बाल्बोया में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा अनुपम खेर और नीना गुप्ता की अहम भूमिका है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन शयद अभी तक एक्ट्रेस को उनकी पहचान नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
