नरगिस की 'किस' को लेकर बवाल
बॉलीवुड में किसी एक्टर एक्ट्रेस का किस करना आम बात है पर अगर किसी एकट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड को कोई दूसरी एक्ट्रेस किस कर ले तो यह मामला बहुत संजीदा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ करण जौहर की जन्मदिन पार्टी में जब मीडीया की नंज़रें अचानक नेस वाडिया और नरगिस फाख़री पर पड़ी और वो भी तब जब ये दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे।

ज्ञात हो कि बिजनेस टाईकून नेस वाडिया और बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीती जिंटा 2000 से 2009 तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। आईपीएल की टीम पंजाब 11 भी दोनों ने मिलकर खरीदी थी। किन्हीं कारणों से इन दोनों का ब्रेक अप हो गया और दोनों ने अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।
काफी समय बाद नेस वाडिया का नाम फिर से किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया है और वो हैं रॉकस्टार फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी।
करन की पार्टी में नरगिस और नेस की नज़दीकियों को देखकर मीडिया ने इनका वीडियो और फोटोग्राफ्स सार्वजनिक कर दिया और साथ ही कहा कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। मीडिया की इन मनगढंत कहानियों को सुनकर इस समय नरगिस काफी गुस्से में हैं और इस किस को लेकर हर तरह से सफाई देने की कोशिश कर रहीं है।
नरगिस ने तो यहां तक कहा कि वो नेस वाडिया को जानती तक नहीं। पार्टी में उनकी एक दोस्त ने उन्हें नेस से मिलाया था और ये तस्वीर उस समय की है जब वो नेस को गले मिलकर गुडबाय कर रही थीं।
नरगिस इस समय और भी ज्यादा नाराज़ इसलिए हैं क्योंकि फिल्हाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है। और हाल ही में अक्षय कुमार की खिलाड़ी 786 से भी उन्हें यह कहकर निकाल दिया गया है कि वो किसी भी एंगल से मिथुन चक्रवर्ती की बहन नहीं लगतीं।


Click it and Unblock the Notifications