Nargis Fakhri ने गुपचुप तरीके से लॉस एंजिल्स में रचाई शादी, कौन है दुल्हा? तस्वीरें वायरल!

Nargis Fakhri Wedding- नरगिस फाखरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन वो अब किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर खबरों का हिस्सा है। पता चला है कि कथित तौर पर उन्होने शादी कर ली है और कुछ तस्वीरें सीधे लॉस एंजिल्स से सामने आई हैं।
कहा जा रहा है कि नरगिस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड का नाम टोनी बेग है।
निजी शादी
कहा जा रहा है कि इस शादी में उन्होने किसी को नहीं बुलाया बल्कि काफी प्राइवेट तरीके से फंक्शन निपटाया है। इस मौके पर सिर्फ दुल्हा और दुल्हन का परिवार और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। रेडिट पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में इस बात का खुलासा हुआ है।
इन तस्वीरों में एक केक नजर आ रहा है और साथ ही "हैप्पी मैरिज" भी लिखा हुआ दिख रहा है। एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें "एनएफ और टीबी" लिखा हुआ है ये काफी कुछ बता रहा है।
हालांकि नरगिस फाखरी की तरफ से इस शादी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन लोगों ने इन तस्वीरों के जरिए अंदाजा लगाया है।
नरगिस फाखरी का डेब्यू
नरगिस फाखरी एक शानदार अदाकारा रही हैं और उन्होने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार के साथ डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि अब उनकी शादी को लेकर बात करें तो देखना होगा कि वो खुद आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











