नरगिस फखरी ने किया उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप पर खुलासा - 5 साल किया डेट, मन मारकर किया एक काम

नरगिस फखरी, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। नरगिस फखरी ने इम्तियाज़ अली की फिल्म रॉकस्टार के साथ रणबीर कपूर के अपोज़िट बॉलीवुड में कदम रखा था। इस साल नवंबर में नरगिस फखरी को बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर नरगिस फखरी ने टाईम्स ऑफ इंडिया को शानदार इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने अपनी ज़िंदगी के कई राज़ खोले।

नरगिस फखरी के करियर के अलावा उनके और उदय चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही बातें लिखीं गईं। लेकिन नरगिस और उदय ने कभी इन बातों को तूल नहीं दिया और हमेशा ही एक दूसरे को दोस्त बताया।

nargis-fakhri-finally-accepts-dating-uday-chopra-for-five-years-regrets-only-one-thing

अब आखिरकार, टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नरगिस फखरी ने माना कि वो उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस रिलेशनशिप की अच्छी और बुरी बातें भी नरगिस ने शेयर की।

5 साल किया डेट

5 साल किया डेट

नरगिस फखरी ने माना कि वो उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं और वो 5 साल तक उदय चोपड़ा को डेट करती रहीं। हालांकि पहले नरगिस और उदय ने कभी अपने डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की थी। ये पहली बार है जब नरगिस फखरी ने उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की।

मीडिया से बनाई दूरी

मीडिया से बनाई दूरी

नरगिस फखरी ने बताया कि वो भले ही उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन लोगों ने उन्हें आगाह किया था कि इस बात को मीडिया के सामने ना आने दें। इसलिए नरगिस ने इस बात को मीडिया से छिपाए रखने की पूरी कोशिश की थी।

एक तस्वीर हुई लीक

एक तस्वीर हुई लीक

उदय चोपड़ा और नरगिस फखरी की एक तस्वीर उनके प्राईवेट हॉलीडे से लीक हुई जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें तेज़ी से सुर्खियों में आईं। हालांकि तब भी नरगिस और उदय ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की। अब नरगिस ने माना कि अगर लोगों ने उन्हें आगाह नहीं किया होता तो वो इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

चीख चीख कर बताना चाहती थीं

चीख चीख कर बताना चाहती थीं

नरगिस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो चीख चीख कर लोगों को बताना चाहती थीं कि वो उदय चोपड़ा को डेट कर रही हैं। क्योंकि जब वो भारत में रहती थीं तो वो उदय चोपड़ा से ज़्यादा अच्छे इंसान से नहीं मिलीं। नरगिस ने माना कि इस रिलेशनशिप के दौरान वो काफी खुश थीं।

अफवाहों पर लगा विराम

अफवाहों पर लगा विराम

अब नरगिस के इस इंटरव्यू के बाद उन सभी खबरों पर विराम लग गया जिनके मुताबिक उदय चोपड़ा ने नरगिस फखरी के साथ एक वॉट्सएप मेसेज पर ही ब्रेकअप कर लिया था जिसके बाद नरगिस डिप्रेशन में चली गई थीं लेकिन उदय को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

हमेशा माना दोस्त

हमेशा माना दोस्त

एक तरफ जहां खबरें थीं कि उदय चोपड़ा नरगिस फखरी के साथ शादी करना चाहते थे वहीं दूसरी तरफ मीडिया के सामने उन्होंने हमेशा यही माना था कि नरगिस केवल उनकी दोस्त हैं। लेकिन ये दोस्ती बेहद खास है।

अपने इंटरव्यू में नरगिस फखरी ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में वो वरूण धवन, इलियाना डीक्रूज़ और हुमा कुरैशी के साथ सोशल मीडिया के ज़रिए जुड़ी हुई हैं। वो कमबैक के लिए तैयार हैं लेकिन फिलहाल अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X