राजकुमार के लिए नरगिस करेंगी आयटम नंबर

इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म रॉकस्टर तो आपको याद ही होगी। इस सुपरहिट फिल्म से बड़े पर्दे पर एक चंचल, शोख और कमसिन काया ने कदम रखा था, याद आया कौन? जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री नरगिस फाखरी की। जो फिल्म रॉकस्टार के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आयीं। हालांकि वो विज्ञापन जगत में काफी सक्रिय हैं।

लेकिन एक बार फिर से नरगिस बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं लेकिन बतौर अभिनेत्री नहीं बल्कि बतौर आयटम गर्ल। खबर आ रही है कि नरगिस फाखरी मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में एक तड़कता-भड़कता आयटम नंबर करने जा रही हैं।

इस फिल्म में लीड रोल शाहिद कपूर, इलेना डिक्रूज और पद्मिनी कोल्हापुरी कर रहे हैं। फिल्म 23 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

आपको बता दें कि साल 1998 में राजकुमार संतोषी ने एक चाइना गेट नाम की फिल्म बनायी थीं। जिसमें एक आयटम नंबर उर्मिला मांतोडकर ने किया था। इस आयटम सांग के बोल थे छम्मा, छम्मा... जिसने बॉक्सऑफिस पर काफी धूम मचाई थी।

फिल्म तो फ्लॉप हो गयी थी लेकिन गाना और उर्मिला काफी हिट हो गये थे। देखते हैं कि क्या नरगिस फाखरी का यह आयटम नंबर उनके लिए उर्मिला के छम्मा-छम्मा सांग के जैसे फायदेमंद होता है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X