शूटिंग के दौरान शादी में शामिल हुईं नरगिस..देखें तस्वीरें
चंडीगढ़ में '5 वेडिंग' की शूटिंग के दौरान एक असली शादी में शामिल हुईं।
एक्ट्रेस नरगिस फखरी इन दिनों अपनी आने वाली इंग्लिश फिल्म '5 वेडिंग' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में व्यस्त हैं। वहीं शूटिंग के दौरान नरगिस को एक असली शादी में जाने का मौका मिला और फौरन पहुंच गईं गुरूद्वारे में हो रही शादी में बतौर गैस्ट शामिल होने।

इस मौके की तस्वीर भी नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए नरगिस ने कैप्शन में लिखा "While shooting for #5weddings I attended a real wedding ceremony in a Gurdwara. It was such a lovely experience! I feel so blessed to be exposed to so many different cultures and all the various aspects of them. It opens my heart and my mind!"
शादी के सवाल पर सोनम का जवाब जान रह जाएंगे हैरान
आपको बता दें कि नरगिस इस शादी में पंजाबी सूट पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वो वाकई में काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि ये शादी बिल्कुल सिख परंपरा के अनुसार हुई थी।
वहीं बात की जाए नरगिस की आने वाली फिल्म '5 वेडिंग' की तो इस फिल्म में नरगिस राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












