OMG- नर्गिस फाखरी का वॉर्डरॉब मालफंक्शन, हंसते हुए छुपा गयीं अपनी शर्मिंदगी
रैंप वॉक पर नर्गिस का वॉर्डरॉब मालफंक्शन
नर्गिस ब्राइडल फैशन वीक के दौरान जूली ब्रैंड अज़वा की शो स्टॉपर बनी थीं। नर्गिस फाखरी ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें नीचे की तरफ एक कट था। जब नर्गिस रैंप पर वॉक कर रही थीं तो अचानक ही किसी मॉडल ने गलती से उनकी ड्रेस पर पांव रख दिया और वो कट और ऊपर तक आ गया। लेकिन नर्गिस इस बात पर नाराज या खफा नहीं हुईं उन्होंने अपने गाउन के दोनों भागों से उस कट को छुपा लिया। नर्गिस इस मौके पर भी हंसती रहीं उनके चेहरे पर कोई शिकन नज़र नहीं आई।
बाद में मीडिया से बात करते हुए नर्गिस ने कहा- "किसी ने मेरी ड्रेस पर पांव रख दिया। इस कारण से ऐसा हो गया, मुझे हंसी आ गयी और मैं खुद को रोक नहीं पाई। मैं नर्वस हो गयी थी, जब भी मैं नर्वस होती हूं तो हंसने लगती हूं।" नर्गिस की इस समझदारी से सभी काफी इँप्रेस हुए।
ड्रेस के फटने पर हंसने लगीं नर्गिस
नर्गिस फाखरी जो कि बॉलीवुड के एक हॉट और खूबसूरत अदाकारा हैं उन्हें भले ही इंडिया में रहना मुश्किल लगता हो और हिंदी समझने में काफी मुश्किल होती हो, लेकिन इस तरह से इतने बड़े हादसे को आसानी से हल्के माहौल में बदल देने के बाद जरुर ही लोग नर्गिस की समझदारी के कायल हो गये होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












