डिस्को किंग बप्पी लहरी ने कहा- राजनाथ के सपने होंगे साकार, मोदी करेंगे भारत में चमत्कार

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ करते हुए बप्पी ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रायपुर आकर अपनापन लगता है। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर के अलावा राजनांदगांव, कवर्धा सहित अन्य शहरों में पहले भी आ चुका हूं। यहां की जनता से मुझे बहुत प्यार मिला। संगीत के वर्तमान परिवेश में हो रहे बदलाव के संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर ही हम संगीत और गाने तैयार करते हैं। 'डर्टी पिक्चर' का 'ऊ लाला' गाना हो या फिर 'गुंडे' का 'तूने मारी एंट्री' दोनों सुपरहिट हैं। आज भी डिस्को के साथ मैलोडी गाने भी उतने ही पसंद किए जा रहे हैं, जितने पहले किए जाते थे।
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बप्पी दा देशभर में प्रचार करेंगे
मंगलवार को रात बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बप्पी लहरी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शकों की मांग पर बप्पी दा ने पुराने गीतों के साथ नए गाने भी सुनाए। इनमें हालिया रिलीज फिल्म 'गुंडे' का रोमांटिक गीत 'तूने मारी एंट्री यार, दिल में बजी घंटी यार'.. और 'ऊ लाला, ऊ लाला'.. जैसे गीत शामिल थे। कार्यक्रम का लुत्फ मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी उठाया।


Click it and Unblock the Notifications











