प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल ऑफिसर को नहीं थी प्रियंका के ड्रेस से समस्या..

नरेंद्र मोदी के प्रोटोकॉल ऑफिसर को प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस से कोई समस्या नहीं थी।

By Shweta

कुछ समय पहले बेवॉच के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में थीं और वहां हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। दोनों की इस दौरान एक छोटी सी मुलाकात भी हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा घुटने तक की ड्रेस में थीं और इसलिए उनकी अच्छी खासी आलोचना हुई थी कि उन्हें प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान ढंग के कपड़े पहनने चाहिए थे।

[2017 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. बिग बजट.. दमदार क्लाईमैक्स.. FINAL है!]

प्रियंका चोपड़ा की मधु चोपड़ा ने हाल में एक सवाल में कहा कि 'मीटिंग के बाद प्रोटोकॉल ऑफिसर की तरफ से मैसेज भेजा गया कि प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस में कोई समस्या नहीं थी और प्रधानमंत्री को भी इससे कोई समस्या नहीं है।"

narendra-modi-s-protocol-officer-had-no-problem-with-priyanka-chopra-short-dress

मधु चोपड़ा ने ये भी कहा कि "प्रियंका की ड्रेस की नेक लाइन बिल्कुल उनके गर्दन तक थी और उनके हाथ भी बिल्कुल ढके हुए थे। वो प्रधानमंत्री से ये तो नहीं कह सकती थी कि मुझे दो मिनट का समय दीजिए मैं साड़ी पहनकर आती हूं।" आपको बता दें कि उस समय प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रोल भी किया गया था।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म भी साइन कर चुकी हैं। वो लगातार हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X