अक्षय कुमार से लेकर तापसी पन्नू तक आए साथ, पीएम मोदी को पसंद आया "मुस्कुराएगा इंडिया", की तारीफ
कोरोना लॉकडाउन के बीच, बॉलीवुड के कुछ प्रमुख नामों द्वारा नया एंथम 'मुस्कुराएगा भारत' रिलीज़ किया गया है जिसके जरिये, मुश्किल की इस घड़ी में जनता के बीच उम्मीद और सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की गई है। गाने ने रिलीज़ के साथ ही सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है और तेज़ी से वायरल हो रहा है। उम्मीद पर बने इस गाने को पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,"फिर मुस्कुराएगा इंडिया...
फिर जीत जाएगा इंडिया...
India will fight. India will win!
Good initiative by our film fraternity."

जैकी भगनानी जिन्होंने इस भावपूर्ण गीत को हम सभी के सामने प्रस्तुत किया, वे लिखते हैं,
Respected PM @narendramodi Sir.
I thank you with my heart full of gratitude for recognising our humble tribute.
जो साथ दे सारा इंडिया,
फिर मुस्कुराएगा इंडिया,
फिर जीत जाएगा इंडिया.


Click it and Unblock the Notifications