POSTER: 23 भाषाओं में रिलीज़ होगी नरेंद्र मोदी बायोपिक, पहले पोस्टर पर दिखे विवेक मोदी ओबेरॉय
नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर आखिकार डायरेक्ट उमंग कुमार काम कर रहे हैं। इससे पहले, उमंग कुमार, मैरी कॉम और सरबजीत बायोपिक बना चुके हैं। जहां मैरी कॉम हिट थी वहीं सरबजीत फ्लॉप। अब उमंग कुमार अपनी नई फिल्म के साथ आ रहे हैं जो कि नरेंद्र मोदी पर बन रही बायोपिक है। फिल्म से पहला पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है।
इस पोस्टर पर नरेंद्र मोदी जैसा दिखने वाला एक आदमी खड़ा है जिसे सब विवेक ओबेरॉय मान कर चल रहे हैं। लेकिन मेकअप और प्रॉस्थेटिक इतने ज़्यादा हैं कि लग ही नहीं रहा है कि वो विवेक ओबेरॉय। इसलिए लोग इस पोस्टर का मज़ाक भी बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बहुत जल्दी शुरू हो रही है।

वहीं अक्षय कुमार की फिल्में, एक राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता फैला रही हैं, इस कारण भी उन्हें मोदी के किरदार के बेहद करीब माना जा रहा था। कुछ दिनों पहले तक अक्षय कुमार की मोदी बायोपिक के मेन लीड थे।
नरेन्द्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी कहानी काफी ज़्यादा फिल्मी है। एक चायवाले से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान तो नहीं रहा होगा। और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कहानी में है हर फिल्मी मसाला। उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है। तो हमने ढूंढे कई ऐसे एक्टर जो उनकी बायोपिक में उनका रोल करने के लिए परफेक्ट माना जा रहा है -


Click it and Unblock the Notifications











