मोदी लहर के चलते विनोद खन्ना भी देख रहे हैं जीत के सपने

भारत के सबसे बड़े टैलेंट शो यानी कि लोकसभा चुनाव चरम सीमा पर है। कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं तो कई ऐसे हैं जो अपनी पुरानी खोई शाख तलाश रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता से राजनेता बने विनोद खन्ना।

जो कि पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। विनोद खन्ना पहले भी यहां से चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन पिछली बार वह कांग्रेस के उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे।

अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वसत विनोद खन्ना को भरोसा है कि इस बार जनता उनका साथ देगी और जो गलती पिछली बार उनसे हुई थी वो इस बार नहीं होगी। विनोद खन्ना ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है और सबको उम्मीद है कि अगर देश में बदलाव लाना है तो मोदी को ही वोट करना होगा।

विनोद खन्ना ने गुरदासपुर के लोगों से कहा है कि वो अगर इस बार जीतते हैं तो वो इसे टूरिज्म हब बना देंगे जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें और यहां के लोगों का व्यापार बढ़ेगा।

विनोद खन्ना ने कहा कि यहां के लोग कांग्रेस से बुरी तरह ऊब चुके हैं। वो उनके झूठे वादे और दावे से त्रस्त हो गये हैं इसलिए इस बार की जनता बदलाव लाकर रहेगी। इस सीट पर खन्ना का मुकाबला मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा से हो रहा है।

आगे की खबर स्लाइडो में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X