..................... PM Modi के जन्मदिन पर Salman Khan ने कर डाला ऐसा ट्वीट, इन सितारों ने भी दी बधाई? Narendra Modi Birthday- Salman Khan, Akshay Kumar and Varun Dhawan wishes for PM Modi - Hindi Filmibeat

PM Modi के जन्मदिन पर Salman Khan ने कर डाला ऐसा ट्वीट, इन सितारों ने भी दी बधाई?

narendra modi, salman khan, akshay kumar

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर सभी लोग उनको बधाई दे रहे हैँ। बधाई संदेशों की बात करें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं है और सितारों को लगातार पोस्ट सामने आ रहे हैँ। सबसे पहले बात करते हैं कि मेगास्टार सलमान खान की, जिन्होने एक पोस्ट किया है।

उन्होने इसस पोस्ट में लिखा है, ''माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इसके साथ उन्होने नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को टैग किया है। बता दें कि सलमान खान के अलावा भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होने पीएम मोदी को जन्मदिन पर विश किया है।

वरुण धवन ने लिखा, ''प्रिय महोदय, आपको न केवल हमारे गौरवशाली राष्ट्र का प्यार और प्रशंसा प्राप्त है! आप शेर की तरह दहाड़ते हैं और दुनिया तालियाँ बजाती है! जन्मदिन मुबारक हो पीएम नरेंद्र मोदीजी।' जय हिन्द!'' इसके अलावा अक्षय कुमार का पोस्ट आया है।

उन्होने लिखा, ''जन्मदिन की शुभकामनाएँ @नरेंद्र मोदी जी। साल-दर-साल हमें प्रेरित करते रहें, आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रार्थनाओं और हमेशा खुशियों की कामना।'' इसके अलावा भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

हालांकि अभी तक पीएम की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इन ट्वीट्स पर नहीं सामने आया है। 17 सितंबर को पीएम मोदी ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया है। पिछले कुछ समय से वो लगातार जी20 को लेकर खबरों का हिस्सा थे।

बात करें सलमान खान की तो पीएम मोदी के साथ उनके रिश्ते तब से अच्छे हैं जब वो गुजरात के सीएम हुआ करते थे। उस वक्त अक्सर सलमान खान की तस्वीरें उनके साथ सामने आती रहती थी। फिलहाल आप देखिए सितारों के ये ट्वीट्स जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X