नरेंद्र मोदी बायोपिक - विवेक ओबेरॉय की सबसे बड़ी फिल्म, डीटेल्स सुनकर तो होश ही उड़ जाएंगे
विवेक ओबेरॉय स्टारर नरेंद्र मोदी बायोपिक 11 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और अब धीरे धीरे फिल्म को लेकर और डीटेल्स भी बाहर आ रही है। खबर है कि फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी, इन तीन भाषाओं में एक साथ 38 देशों में रिलीज़ होगी। इन देशों में अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई शामिल हैं।
विवेक ओबेरॉय बीजेपी के स्टार प्रचारक बन ही चुके हैं। नरेंद्र मोदी बायोपिक, 11 अप्रैल को भारत में 1700 स्क्रीन और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं उमंग कुमार। भाजपा ने इस फिल्म से जुड़े होने से साफ मना कर दिया है और अपील की है कि इसे केवल फिल्म की तरह देखा जाए।

हालांकि फिल्म को केवल एक पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा है और यही कारण है कि ये लोकसभा चुनाव के समय रिलीज़ हो रही है। इस बीच नरेंद्र मोदी पर एक वेब सीरीज़ भी आ चुकी है। दूसरी तरफ, कला और सिनेमा के क्षेत्र के 600 लोगों ने समुदाय और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को वोट ना देने की अपील की है।
इन कलाकारों में नसीरूद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह जैसे बड़े नाम शामिल है। इस बार का लोकसभा चुनाव सिनेमा के बल पर काफी ज़्यादा हद तक लड़ा जा रहा है। देखना है कि इसका नतीजा क्या निकलता है।


Click it and Unblock the Notifications











