इत्तिफाक..एक ही दिन ओबामा की जुबां पर शाहरुख, मोदी की सलमान!
इत्तिफाक शब्द से तो आप सब वाकिफ ही होंगे। अक्सर ये इत्तिफाक कुछ ऐसे होते हैं कि समझ ही नहीं आता कि वाकई ये गलती से हो गये या फिर जानबूझकर इन्हें प्लान करके किया गया। कुछ ऐसा ही इत्तिफाक हुआ 27 जनवरी को जब एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शाहरुख खान की फिल्म का नाम लेकर उन्हें देश की शान बना दिया तो वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलमान खान की ढेर सारी तारीफ करके उन्हें अभी चने की झाड़ पे चढ़ा दिया।

अब इसे आप इत्तिफाक ही कहेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री की जुबां पर सलमान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति की जुबां पर शाहरुख खान। ये तो वाकई बेहद ही खूबसूरत इत्तिफाक है। पूरी खबर की तरफ नज़र डालें तो 27 जनवरी को हुआ कुछ यूं कि बराक ओबामा जी ने भारत की सरजमीं पर कदम रखा। भारत आकर उन्होंने धर्म और लिंग की समानता के ऊपर एक भाषण दिया और उसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का डायलॉग बड़े बड़े देशों में बोला।
इस बात ने तूल पकड़ा और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मच गयी धूम। शाहरुख खान ने भी आगे बढ़कर बराक ओबामा द्वारा दिये गये इस सम्मान का धन्यवाद दिया और कहा कि वो अगली बार ओबामा संग छइयां छइयां करेंगे। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री ने सलमान खान को ट्विटर पर टैग करके लिखा कि सलमान खान द्वारा भारत को स्वच्छ बनाने के अभियान में किया जा रहा सहयोग काबिले तारीफ है।
अब आप ही बताइये ये इत्तिफाक कैसे हो सकता है कि एक तरफ शाहरुख ओबामा द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगें और दूसरी तरफ कुछ समय बाद ही नरेंद्र मोदी जी सलमान की तारीफों के पुल बांधें। अगर ये इत्तिफाक है भी तो आखिर ये इत्तिफाक सिर्फ शाहरुख और सलमान के साथ ही क्यों।


Click it and Unblock the Notifications











