मोदी जी ने वादा निभाया, कुश की शादी में हुए शामिल
नरेंद्र मोदी जी आजकल बॉलीवुड के सेलिब्रटी से भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहने लगे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के जरिये मोदी ने बॉलीवुड हस्तियों को खुद से जोड़ा और साथ ही इन हस्तियों के परिवारा का हिस्सा भी बन गये। सलमान खान के परिवार के तो मोदी जी करीबी थे ही अब शत्रुघ्न सिन्हा के परिवारिक फंक्शन में मोदी जी शामिल हुए।
सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद जाकर मोदी जी को कुश सिन्हा की शादी का निमंत्रण दिया था। मोदी जी ने वादा भी किया था कि वो जरुर थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन इस शादी का हिस्सा बनेंगे। मोदी जी ने सोनाक्षी से किया वादा निभाया और वो कुश सिन्हा की शादी मे पहुंचे। उन्होंने कुश सिन्हा और उनकी पत्नी को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं और सोना व शत्रुघ्न सिन्हा का आभार प्रकट किया।
सोनाक्षी ने मोदी जी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा बहुत बहुत धन्यवाद मोदी सर, आपने मुझसे किया हुआ वादा निभाया। आपने हमारा दिन और भी स्पेशल बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications
