ड्रग्स केस: NCB ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, घर पर छापेमारी- ड्राइवर को लिया हिरासत में!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स एंग के सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी और तहकीकात लगातार जारी है। ऐसे में बड़ी खबर ये सामने आई है कि एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की है। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को समन भी जारी किया है। अब एक्टर से जल्द ही इस मामले में पूछताछ की जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा भी किया है कि अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें इससे पहले अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को भी एनसीबी ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत के बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट के मामले में एनसीबी लगातार जांच कर रही है। अब तक कई बड़ें नाम से पूछताछ हो चुकी है तो कई गिरफ्तारियां भी जांच एजेंसी ने की है। ऐसे में एक बार फिर अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया है। अर्जुन के घर क्यों और किस आधार पर छापेमारी हुई इस मामले में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आ पाई हैं।

एक दिन पहले बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। साथ ही फिरोज को भी जांच एजेंसी ने समन भेजा है। बताया गया था कि एनसीबी को प्रोड्यूसर के घर से ड्रग्स बरामद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X