रिया चक्रवर्ती को ड्रग सप्लाई करने वाला पैडलर NCB की गिरफ्त में- 2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद

By Filmibeat Desk

रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती ड्रग मामले में जेल से बाहर आ चुके हैं। लेकिन नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी जारी है। हाल ही में एनसीबी ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में छापा मारा था, जहां उन्होंने रीगल महाकाल नाम के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये वही पेडलर है, जो रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग सप्लाई करता था।

Recommended Video

Sushant case: NCB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी; Rhea और Showik फिर कसेगा शिकंजा ? | FilmiBeat

बुधवार यानि की आज कोर्ट में रीगल महाकाल की पेशी हुई। कोर्ट ने पेडलर को 2 दिन के लिए NCB की हिरासत में भेज दिया है। बता दें, NCB लगातार मुंबई के लोखंडवाला इलाके में छापेमारी कर रही है। NCB ने छापे के दौरान ढाई करोड़ की 'मलाना क्रीम' और 13 लाख रूपये नकद जब्त किए हैं।

Rhea Chakraborty

महाकाल आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग एंगल को लेकर नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत के लिए काम करने वाले कुछ कर्मचारियों समेत रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। करीब 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी।

वहीं, रिया के भाई शौविक को तीन महीने जेल में काटने पड़े। हाल ही में उन्हें जमानत मिली है। वहीं, अब इस ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी से रिया और शौविक पर फिर से मुसीबत आ सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X