अक्षय कुमार की भांजी Naomika को देख पैपराजी हुए बेकाबू, पीछा छुड़ाने के लिए किए कई जतन लेकिन फिर भी...

Naomika Saran paparazzi video: मुंबई की सड़कों पर उस वक्त हलचल मच गई जब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना की नातिन और अक्षय कुमार की भांजी, नाओमिका सारन, अचानक कैमरों के बीच फंस गईं। 20 साल की Naomika कैमरों से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उन्हें पैपराजी के बर्ताव ने काफी अनकंफर्टेबल कर दिया।
कैमरे देख घबरा गईं Naomika
एक वायरल वीडियो में देखा गया कि नाओमिका मुंबई के एक स्टोर से बाहर निकलते ही जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें देखा, वो झट से रास्ता बदलने लगीं। लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि वह कैमरों से नहीं बच सकतीं, तो उन्होंने तेजी से चलना शुरू कर दिया। कैमरों की भीड़ उनके इतना करीब आ गई कि उन्होंने घबरा कर कुछ कैमरों को हल्के से टाल दिया और कार में बैठते हुए सिर्फ इतना कहा, "थैंक यू!"
सोशल मीडिया पर पैपराजी की जमकर लताड़ा। यूजर्स बोले- "ये तो मानसिक उत्पीड़न है!" इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पैपराजी को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा- "इतनी छोटी लड़की को ऐसे तंग करना बहुत गलत है।" वहीं एक और ने कहा, "ये सीधा-सीधा परेशान करने जैसा है, कोई मर्यादा तो रखो!"
ऋतिक रोशन के बेटे Hridaan को भी किया था फॉलो
इससे पहले भी पैपराजी का ऐसा ही रवैया देखने को मिला था जब ऋतिक रोशन के बेटे Hridaan रोशन को मुंबई की सड़कों पर देखा गया था। 17 साल के Hridaan कैमरों से पीछा छुड़ाने के लिए सीधे अपनी कार की ओर भागते नजर आए थे। उस वीडियो में भी वो डरे और चिढ़े हुए दिखाई दिए थे।
कौन हैं Naomika Saran?
नाओमिका सारन, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिंकी खन्ना और उनके पति समीर सारन की बेटी हैं। रिंकी, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना उनकी बड़ी बहन हैं, जिनकी शादी एक्टर अक्षय कुमार से हुई है। इस नाते Naomika, अक्षय कुमार की भांजी हुईं।
बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Naomika?
रिपोर्ट्स की मानें तो Naomika Saran जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी, जिसे दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म Naomika के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications