नाओमी को सामुदायिक सेवा की सज़ा

नाओमी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसा किया.
इस घटना के बाद उन्हें ब्रिटिश एयरवेज़ के विमान से उतार दिया गया था. विमान हीथ्रो के टर्मिनल पाँच से लॉस एंजेलेस जा रहा था.
नाओमी को कुल 2300 पाउंड का जुर्माना देना होगा.
मैजिस्ट्रेट ने नाओमी कैंपबेल को आदेश दिया है कि दोनों अधिकारियों को 200 पाउंड का हर्जाना दें और विमान के कप्तान को 150 पाउंड दें.
सामुदायिक सेवा अगले 12 महीनों के अंदर पूरी करनी होगी.
घटना
दरअसल अप्रैल में जब नाओमी कैम्बेल हीथ्रो से सफ़र कर रही थीं तो उन्हें बताया गया कि उनका एक बैग विमान पर नहीं रखा गया है.
जब विमान के कैप्टन को पता चला कि नाओमी कैम्बल का सामान नहीं मिल रहा है तो वे ख़ुद उनके पास आए और माफ़ी माँगी.
लेकिन नाओमी ने कैप्टन से अच्छा बर्ताव नहीं किया और उनसे कहा कि वे विमान से उतरकर बैग ढूँढकर लाएँ.
जब कैप्टन वहाँ से जा रहे थे तो नाओमी ने कहा, "आप नस्लवादी बर्ताव कर रहे हैं, अगर मैं श्वेत होती तो आप ऐसा नहीं करते."
अदालत में बताया गया कि ब्रिटिश एयरवेज़ के स्टाफ़ ने नाओमी को विमान से जाने के लिए कहा लेकिन वे चिल्लाती रहीं और पुलिस को बुलाना पड़ा और नाओमी ने एक पुलिस अधिकारी को लात मारी और थूका.
पिछले साल न्यूयॉर्क की एक अदालत ने भी नाओमी कैंपबेल को पाँच दिन की सामुदायिक सेवा की सज़ा सुनाई थी.
एक 'हाउसकीपर' यानी घर की देखरेख करने वाली महिला पर मोबाइल फ़ोन फेंकने के आरोप में सज़ा के रूप में कैंपबेल को एक नगर निगम के गोदाम के फ़र्श को साफ़ करने का आदेश दिया गया था.


Click it and Unblock the Notifications