OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार गंभीर, सुपरस्टार Nani ने दिया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

nani-reacts-on-government-concern-to-regulate-obscenity-on-ott-i-dont-want-to-be-told-what-i-can-see

Nani Reacts On Obscenity on Ott platforms: ओटीटी पर परोसे जा रहे कंटेंट को लेकर सरकार अब कड़े रुख अपनाने की तैयारी में है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते दिन साफ शब्दों में कहा है कि भारत में ओटीटी पर जा रही कंटेंट में अश्लीलता और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार इस मामले में कड़े कदम उठा सकती है और इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी।

अब सुपरस्टार नानी (Nani) ने इस पर रिएक्शन दिया है। हाल ही अपनी आगामी फिल्म 'दसरा' (Dasara) के प्रमोशन के लिए नानी मुंबई में थे, जहां उन्होंने मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ओटीटी रेगुलेशन को लेकर अपने विचार रखे।

क्या देखना है, क्या नहीं देखना है, वो आपके हाथ में है

नानी ने कहा, "ओटीटी का मतलब ही यही है कि रिमोट आपके हाथ में है। लिहाजा, आपको क्या देखना है, क्या नहीं देखना है, ये सब आपके हाथ में है। लेकिन यदि सरकार को लगता है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए तो फिर उन्होंने सही ही सोचा होगा। वो बड़े लोग हैं, उन्हें लगता है कि सही है तो सही है। इन मामलों को वो बेहतर समझते हैं और वो निर्णय लेने की जगह पर है।"

ओटीटी पर हर तरह की कंटेंट होनी चाहिए

सुपरस्टार ने आगे कहा, "लेकिन यदि मुझसे व्यक्तिगत तौर पर पूछा जाए तो ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट रहने चाहिए। जो मुझे नहीं देखना है, वो मैं नहीं देखूंगा। मैं नहीं चाहता कि मुझे बताया जाए कि मैं क्या देख सकता हूं और क्या नहीं। लेकिन फिर वही कहूंगा.. कि यह एक व्यक्तिगत राय है।"

नानी की पैन इंडिया फिल्म 'दसरा'

मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि, निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह फिल्म एक्शन और इमोशंस से भरपूर दिखती है। फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: nani anurag thakur ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X