'जर्सी' रीमेक: अभिनेता नानी ने की शाहिद कपूर की दिल खोलकर तारीफ- कहा, 'वो मुझसे भी अच्छा करेंगे'

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है। फिल्म को लेकर शाहिद फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। खास बात है कि ये सुपरहिट तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। 2019 में रिलीज हुई गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित, 'जर्सी' एक तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसमें साउथ स्टार नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हाल ही में फिल्म के हिंदी रीमेक पर बात करते हुए साउथ स्टार नानी ने बताया कि वह जर्सी के हिंदी संस्करण के अंतिम आउटपुट से कितने खुश हैं। उन्होंने बताया, "गौतम (तिन्नानुरी) ने मुझे कुछ तस्वीरें दिखाईं और वो बहुत ही प्रामिसिंग लगा। गौतम ऐसे व्यक्ति हैं जो शब्दों के जरीए अपनी खुशी ज्यादा जाहिर नहीं करते, लेकिन जब मैंने उनसे इस फिल्म के बारे में सुना, तो मैं उनके चेहरे पर देख सकता था कि वो जर्सी के आउटपुट से कितने संतुष्ट और खुश हैं।"

Nani and Shahid Kapoor

नानी ने शाहिद कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शाहिद हिंदी रीमेक में सौ प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नानी ने कहा, "मुझे लगता है कि वह इसे मुझसे भी बेहतर करेंगे। वह एक शानदार कलाकार हैं और वास्तव में किरदार को खुद में उतार सकते हैं।"

बता दें, इस साल फिल्म 'जर्सी' को बेस्ट तेलुगु फिल्म के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नेशनल अवार्ड की घोषणा पर शाहिद ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थी।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है जो क्रिकेट के खेल में माहिर है और खेल छोड़ने के दस साल बाद, इस दुनिया में एक बार फिर कदम रखता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल दिवाली पर, यानि की 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X