फिर शादी के बंधन में बंधी नंदिता दास

By Staff

अभिनेत्री, निर्देशिका और सामाजिक कार्यकर्ता नंदिता दास एक बार फिर विवाह के बंधन में बंध गई हैं.

हाल ही में उन्होंने मुंबई में रहने वाले पर्यावरण उद्यमी सुबोध मस्कारा से शादी की.

नंदिता और सुबोध को एक दूसरे से मिलवाने में इनके दोस्त और अभिनेता मिलिंद सोमण और शहाना गोस्वामी का हाथ रहा.

नंदिता दास द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म फ़िराक़ में शहाना गोस्वामी थीं जबकि सुबोध मस्कारा मिलिंद सोमण के दोस्त हैं.

शहाना ने बीबीसी को बताया कि जब फ़िराक़ रीलीज़ हुई, उस समय सुबोध ने नंदिता से मिलने की इच्छा ज़ाहिर की.

शहाना ने कहा, “मैंने नंदिता को इस बारे में बताया. पहले मेरा, मिलिंद, नंदिता और सुबोध का एक साथ मिलने का कार्यक्रम था. लेकिन वो किसी वजह से हो नहीं पाया और सुबोध ने अपने-आप नंदिता से संपर्क किया.”

मिलिंद सोमण सुबोध मस्कारा को 20 साल से जानते हैं जबकि नंदिता दास के बारे में वो कहते हैं कि वो उन्हें बहुत ज़्यादा नहीं जानते और सिर्फ़ तीन या चार बार मिले हैं.

इन दोंनो को मिलवाने के बारे में मिलिंद ने बीबीसी को बताया, “मैंने नंदिता की इजाज़त से सुबोध मस्कारा को उनका ईमेल पता दे दिया. लेकिन मैंने सुबोध को ये सोच कर नहीं ईमेल पता दिया था कि वो दोनों शादी कर लेंगे. मैंने बस इतना सोचा कि दोनों दिलचस्प लोग हैं और शायद ये दोस्त बन जाएं.”

नंदिता दास और सुबोध मस्कारा, दोनों की ही ये दूसरी शादी है. शादी के बारे में मिलिंद ने बताया कि दोनों ही सादा समारोह चाहते थे. शादी आश्रमविधि के अनुसार संपन्न हुई और विवाह समारोह में दोनों के परिवार और कुछ ही क़रीबी दोस्त शामिल हुए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X