अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थीं नंदिता
'फायर', '1947 अर्थ' और 'रामचंद पाकिस्तानी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नंदिता दास कभी भी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं।
नंदिता ने भले ही कला प्रधान और गंभीर विषयों पर बनने वाली फिल्मों में सशक्त अभिनय कर खुद की एक अलग पहचान बनाई हो लेकिन उन्होंने कभी भी फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचा था। उनके अनुसार वह इस क्षेत्र में बाई चांस आ गई हैं।
नंदिता का कहना है "मैं कॉलेज के दिनों में नुक्कड़ नाटक खेला करती थी तो लोग मुझे अभिनय को गंभीरता से लेने के लिए कहा करते थे, लेकिन मैने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया।" नंदिता ने हाल ही में फिल्म 'फिराक' के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
1947 अर्थ actress nandita sas “1947 earth” “fire” “ramchand pakistani” “firaaq” अभिनय नंदिता दास फायर फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री रामचंद पाकिस्तानी bollywood movies


Click it and Unblock the Notifications