नंदिता को फ्रांसिसी सम्मान

गौरतलब है कि मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी जब उन्होंने कई बातें सच्ची बात कह डाली तो इस बात पर पूरा हंगामा बरपा गया था। साथ ही उन्होंने एक बार किसी फिल्म अवार्ड के दौरान जब जया बच्चन ने उन्हें अवार्ड दिया और उनकी तारीफ की तो उन्होंने उन्हें भी कह डाला कि दीदी पहले मेरी फिल्म देखें फिर तारीफ करें।
यही वजह हैं कि वे भी अपनी अलग पहचान बना पाने में सफल हुई हैं। हाल ही में उन्हें इसी तरह अपने अभिनय के प्रदर्शन के लिए भारत फ्रांस सहयोग बढ़ाने के क्षेत्र में और सिनेमा में योगदान देने के लिए फ्रांसिसी सम्मान नाइट ऑफ द ऑर्डर से नवाजा जा रहा है। फ्रांसीसी राजदूत जेरोम बोनाफोंट नंदिता को यह सम्मान जेंगे। नंदिता ने फायर, अर्थ और बवंडर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और वे उल्लेखनीय भी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











