MeToo: नंदिता दास के पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला बोली, पहले मुझे पकड़ा फिर..
अभिनेत्री नंदिता दास के पिता जतिन दास जो कि एक मशहूर पेंटर और मद्मभूषण से सम्मानित है.. उनपर एक महिला ने निशा बोरा ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद से नंदिता दास ने इसका जवाब पब्लिकली दे दिया है। गौरतलब है कि निशा बोरा ने मी टू कैंपेन के चलते इस बात का खुलासा करते हुए लिखा था कि मैं उनके गांव स्थित उनके स्टूडियो में उनसे मिलने गई थी और उन्होने मुझे पकड़ने की कोशिश की और जब मैं पीछे हटी तो मेरे पास आ गए।
मैने उनको ऐसा करने से मना कर दिया लेकिन वो नहीं माने और काफी भद्दे तरीके से मेरे होठों को चूमने वो कामयाब हो गए। इसके अलावा वो काफी भद्दी बातें भी बोली थी जिसमें से वो कह रहे थे कि अरे तुमको भी अच्छा लगेगा।

इतना सब देखने के बाद मैने अपना झोला उठाया और वहां से भाग गई। इस आरोप के बाद जतिन दास की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदिता दास ने कहा है कि सच्चाई जो भी होगी सबके सामने आएगी और मै मी टू कैंपेन का सपोर्ट करती हूं। गौरतलब है कि नंदिता दास के पिता ने इस आरोप को नकार दिया है और काफी हंसते हुए इस आरोप को झूठा करार दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











