समानता के हक के लिए नाटक निर्देशन करेंगी नंदिता

नंदिता दास के अनुसार हमारे समाज में उच्च वर्ग में रह रहे लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं है कि लैंगिक असमानता जैसी बुराई अभी भी हमारे समाज में है। उनका कहना है कि ऐसी जोड़ियों जिनमें बराबरी का अधिकार होना चाहिए के बारे में जानना काफी रोमांचक था।
नंदिता ने बताया कि वो इस नाटक में डबल रोल निभा रही हैं। इससे पहले भी नंदिता दास सफदर हाशमी के साथ नुक्कड़ नाटक कर चुकी हैं। 'बिटवीन द लाइंस' नाटक एक कंटेम्परेरी नाटक है जिसकी कहानी देश के शहरी क्षेत्र में रहे लोगों के बीच व्याप्त असमानता पर आधारित है। इन नाटक में एक जोड़ी है जिसे नंदिता और उनके पति सुबोध ने प्ले किया है। ये जोड़ी खुद को आधुनिकता और परंपराओं के बीच उलझा हुआ पाते हैं।
ये नाटक नंदिता और उनके पति सुबोध मस्कारा की प्रोडक्शन कंपनी का पहला प्रोडक्शन प्रोजेक्ट है। इसनाटक में अंग्रेज भाषा का प्रयोग किया गया है। नंदिता ने कहा "इस नाटक में कुछ भी जबरदस्ती नहीं डाला गया है। जिन लोगों के लिए ये नाटक लिखा गया है उनके लिये अंग्रेजी ही सही भाषा है।"


Click it and Unblock the Notifications











