Nandita Das: कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर नंदिता दास ने दिया बयान, सेलेब्स पर कसा तंज

Nandita Das

Nandita Das: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं, हाल ही में नंदिता दास कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अपना बयान दिया है और फिल्मी सितारों को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि यह फिल्मों का त्यौहार है ना कि कपड़ो का।

गौरतलब है कि, कान फिल्म फेस्टिवल को मनोरंजन जगत के दुनियाभर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। सालाना होने वाले इस फेस्टिवल में सभी देश के सेलेब्रिटीज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। खुद पांच बार कान में शिरकत कर चुकीं अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास हैं ने तो कान्स को लेकर अपना विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। नंदिता दास ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपने पुराने लुक को भी याद किया।

नंदिता दास ने यह बयान इसीलिए दिया क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में, कान फिल्म फेस्टिवल, एक तरह का फैशन इवेंट भी बन गया है। इसमें दुनिया भर के कई सेलेब्स को ब्रांड्स द्वारा रेड कार्पेट पर चलने के लिए बुलाया जाता है। हालांकि, यह असल में फिल्मों का ही उत्सव है।

नंदिता दास ने हाल ही में फेसबुक पर फेस्टिवल से अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए सेलेब्स पर तंज कसा। और लिखा,, 'दुख की बात है कि इस साल कान की कमी खल रही है। कभी-कभी लोग यह भूल जाते हैं कि यह कपड़ों का नहीं फिल्मों का त्योहार है।'

नंदिता का यह पोस्ट देखते ही देखते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। नेटिजन्स नंदिता के इस पोस्ट को सराह रहे हैं। सभी का मानना है कि अभिनेत्री और निर्माता ने सही बात बोली है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वह फेस्टिवल की आलोचना नहीं कर रही हैं, वह हमारी और मीडिया की आलोचना कर रही हैं। वह कह रही हैं कि हमें वहां जाने वाली अपनी फिल्मों के बारे में परवाह करनी चाहिए न कि हम वहां पहुंचे सेलिब्रिटीज के फैशन की।'

नंदिता ने वर्षों से कान से अपनी कई तस्वीरें साझा कीं, जिसने वहां पर उनकी उपस्थिति के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। नंदिता ने लिखा, 'यह देखते हुए कि मैं आपको उन अद्भुत फिल्मों को नहीं दिखा सकती जो मैंने देखी या जो बातचीत मैंने की थी या आपको उस समय में वापस नहीं ले जा सकती जब मंटो का प्रीमियर हुआ था। कान में पिछले कुछ वर्षों के दौरान मेरी उपस्थिति याद आ गई हैं।'

नंदिता दास 2005, 2013 और 2016-2018 तक कान में गई थीं। इस साल कान में कई भारतीय सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर से लेकर सारा अली खान और अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं। इस साल समारोह में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म अनुराग कश्यप की 'केनेडी' है, जिसके लिए फिल्म निर्माता फ्रांस पहुंच गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X