पाक में सम्मानित हुई 'फिराक'

पुरस्कार प्राप्त करने के अवसर पर नंदिता ने कहा कि उन्हें इस पुरस्कार के मिलने से बेहद खुशी हो रही है। पाकिस्तान में चले 12 दिवसीय कारा फिल्म समारोह में फिराक का प्रदर्शन दो बार किया गया।
लघु फिल्म 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' का निर्देशन फैज अहमद खान ने किया है। पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' के लिए राशिद नाज को श्रेष्ठ सहकलाकार का पुरस्कार मिला।
इस समारोह में मौजूद महेश भट्ट ने अपने एक संक्षिप्त वक्तव्य में कहा इस तरह के समारोह दो देशो के बीच मधुर संबंध जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गजल गायक मेंहदी हसन से अपनी मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया कि उनसे मिलना एक सुखद अहसास रहा जिसे हम दोनों कभी नही भुला सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











