मोदी को फिल्म नही दिखाएंगी नंदिता

निर्देशक के तौर पर 'फिराक' नंदिता की पहली फिल्म है। यह फिल्म गुजरात में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म को देखने की इच्छा मोदी भी जाहिर कर चुके हैं।
नंदिता ने कहा, "यह सच है कि मोदी इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं लेकिन मुझे उनके लिए विशेष स्क्रीनिंग की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है।"
फिल्म में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, दीप्ति नवल, संजय सूरी और टिस्का चोपड़ा ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











