..................... Nandita Das | Back In Film | Hindi | Tamil | नंदीता दास | फिल्मों में वापसी | हिंदी | तमिल - Hindi Filmibeat

पर्दे पर वापसी करने को तैयार नंदिता दास

मातृत्व अवकाश के बाद एक्ट्रेस नंदिता दास एक बार फिर फिल्मों में दिखेंगी। इस साल नंदिता एक तमिल और एक हिन्दी फिल्म में काम करने के साथ रूपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

नंदिता आखिरी बार 2011 में आई फिल्म निर्देशक ओनिर की फिल्म 'आई एम' में दिखी थीं। नंदिता निर्देशक सीनू रामास्वामी के निर्देशन में बनने वाली एक तमिल फिल्म में काम करेंगी। साथ ही वह नवोदित निर्देशक देवाशीष मखीजा की हिन्दी फिल्म में भी नजर आएंगी।

नंदिता ने कहा, मैं मई में दो फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दूंगी। अपने बच्चे के जन्म के बाद मैं पहली बार फिल्मों में नजर आऊंगी। इन दोनों ही फिल्मों की कहानी मजेदार है। लेकिन इनमें गाने नहीं हैं।

नंदिता ने कहा, तमिल फिल्म मछुआरा समुदाय पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे मछुआरे समुद्र में भटककर सीमा पार चले जाते हैं, पकड़े जाते हैं, उन पर गोलीबारी की जाती है। वहीं हिन्दी फिल्म माओवादियों के बारे में है। इसमें गांव के लोगों के संघर्ष की दास्तान है। फिल्म सीआरपीएफ और माओवादियों के संघर्ष के बारे में है। दोनों ही समकालीन विषयों पर आधारित प्रासंगिक फिल्में हैं। मैं इन से जुड़कर खुश हूं।

2008 में नंदिता फिल्म 'फिराक' से निर्देशक बनी थीं। अपनी निर्देशन संबंधी योजनाओं के बारे में बात करते हुए नंदिता ने कहा, मैं दोबारा फिल्म निर्देशित करना चाहती हूं, मुझे अच्छी कहानी की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X